क्या हेयर फॉल और हेयर लॉस दोनों एक जैसी समस्याएं हैं?

क्या हेयर फॉल और हेयर लॉस दोनों एक जैसी समस्याएं हैं?

सेहतराग टीम

बदलते समय में अधिकतर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं परेशानियों में एक है बालों की समस्या, जो आज के समय में काफी सुनने और देखने को मिलती हैं। दरअसल बढ़ते प्रदूषण और बदलते वातावरण की वजह से आजकल लोगों के सिर से बाल गायब होने लगे हैं। इसी वजह से अधिकतर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहें हैं। यही नहीं इस समस्या से लगभग सभी लोग वाकिफ भी हो चुके हैं, लेकिन कई लोग अभी भी बाल झड़ने यानी की हेयर फॉल और हेयर लॉस को एक ही समझने की गलती कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते है तो आप गलत है। क्योंकि बाल झड़ने की समस्या अक्सर सामान्य मानी जाती है और कहा जाता है कि अधिकतर लोगों के रोजाना 100 बाल झड़ते हैं, लेकिन अगर इससे ज्यादा झड़ने लगे तो वह कई अन्य कारणों से भी हो सकता है, जिसे बाल झड़ना व हेयर फॉल कहेंगे। वहीं हेयर लॉस इससे अलग होता है, जिसमें बाल जड़ से गिर जाते है और दोबारा नहीं ऊगतें। तो आइए, जानते हैं कि हेयर लॉस किन कारणों से होता है –

पढ़ें- जानें क्‍या है गंजापन यानी एलोपेसिया

  • वैसे तो हेयर लॉस कई कारणों से होते है लेकिन प्रमुख कारण कई बार आनुवांशिक कारण को माना जाता है।
  • आज के समय में अच्छे दिखने की होड़ में लोग अलग-अलग तरह से हेयर स्टाइटल रखते है और गलत तरीके से उसकी देखभाल करते है, जो हेयर लॉस का एक कारण होता है।
  • वहीं हेयर लॉस कई बार बार-बार डाई, ब्लीच, , स्ट्रेटनर्स या परमानेंट वेव सॉल्यूशन के इस्तेमाल से भी बाल परमानेंट झड़ना शुरू हो सकते है।
  • वैसे तो हेयर लॉस सभी में होता है वह फिर चाहे पुरुष हो या महिला, लेकिन महिलाओं में यह समस्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने या प्रेग्नेंसी, डिलिवरी के बाद मोनोपॉज आदि स्थितियों में जहां हार्मोन में बदलाव आते हैं, उस वजह से भी होता है।
  • कई बार गंभीर बीमारियों और ज्यादा तनाव की वजह से भी हेयर लॉस होते हैं।
  • कीमियोथेरेपी व कई बार दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी हमे हेयर लॉस की समस्या से जूझना पड़ता है।
  • इसके अलावा थॉयराइट डिसऑर्डर, सिफलिस, आयरन की कमी या इन्फेक्शन की वजह से भी हेयर लॉस हो सकता हैं।
  • इन सब कारणों के अलावा सबसे ज्यादा समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल छड़ने की समस्या से हम जूझते है। यही नहीं इसकी कमी से हमें हेयर लॉस भी होने की आंशका रहती है। 

इसे भी पढ़ें-

शरीर की ये साइलेंट डिजीज आपको बना सकती हैं गंजा, इनसे रहें सावधान

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।